आजमगढ़ भारत रक्षा दल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, भ्रष्ट चुनावी प्रक्रियाओं के खिलाफ लिया संकल्प

Advertisements
Ad 21

आजमगढ़: समाज सेवा, सृजन, आंदोलन और संघर्ष की बड़ी इबारत लिखने वाले संगठन भारत रक्षा दल ने आज अपने स्थापना दिवस का भव्य आयोजन स्थानीय नेहरू हाल सभागार में किया। इस अवसर पर संगठन ने संकल्प लिया कि चुनावों में शराब, पैसा और अन्य प्रलोभन देकर जीतने वाले नेताओं के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया में सुधार हो और गरीब तबके का व्यक्ति भी राजनीतिक भागीदारी कर सके। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन भाषण संगठन के मंडल अध्यक्ष डॉ. राजीव पांडेय ने दिया।

समारोह में भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों, आंदोलनों और संघर्षों पर चर्चा की और उनकी समीक्षा की। इस अवसर पर उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने संगठन के कार्यों में विशेष भूमिका निभाई है। लावारिस मृतकों के दाह संस्कार में योगदान देने वाले जावेद अंसारी, डॉ. धीर जी श्रीवास्तव, पप्पू कुमार और हरेंद्र यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कैंटीन संचालन में योगदान देने वाले जितेंद्र मौर्य, प्रदीप कुमार, हिमांशु सिंह और सफाई कार्यक्रम में नसीम अहमद, आर.के. गुप्ता, अनिल कुमार, मनोहर प्रसाद, दीपक जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। संगठन विस्तार और टीम गठन में विशेष योगदान देने वाले सुशील श्रीवास्तव और मोहम्मद अहमद शेख को भी प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।

संगठन के अन्य 125 पदाधिकारियों को भी उनके विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में संबोधन करते हुए कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि वे हमेशा भारत रक्षा दल का समर्थन करते रहे हैं और भविष्य में भी उनके कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे।

नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू, अध्यक्ष राजेश अस्थाना, जसलीन कुमार, रवि प्रकाश, और शिवानी सिंह समेत कई अन्य लोगों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अतुल श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, आलोक शर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, द्वारकाधीश पांडे सहित नगर, जिला, ब्लॉक और तहसील के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!