आजमगढ़ संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमराज मीणा ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Advertisements
Ad 21

आजमगढ़ सगड़ी तहसील में आयोजित संपूर्ण पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का परित निस्तारण किए जाने पर जोर दिया। राजस्व सहित विभिन्न विभागों के कुल 95 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आपको बता दे की शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान रन्नु देवी निवासी बिशनपुर थाना जीयनपुर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग और असहाय है। पिछले चार वर्षो से नगर पंचायत जीयनपुर के काशीराम आवास में रहती है। कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा आवास खाली करने के लिए नोटिस दी गई। दिव्यांग की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डूडा और नगर पंचायत के अधिकारियों को तलब करते हुए सारी जानकारी ली और बताया कि नगर पंचायत में काशीराम आवास में अब तक कितने आवास बने हैं, कितने का आवंटन हुआ और कितना खाली इसकी पूरी रिपोर्ट मुझे दी जाए। जांच कर इस दिव्यांग महिला को आवास की सुविधा तत्काल सुनिश्चित की जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 95 मामले आए जिसमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की रही। इस संबंध में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर ही मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा भी है कि शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण किया जाए। इस दिशा में काफी प्रयास किया जा रहा है और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!