आजमगढ़ शहर के प्रमुख चौराहा और सार्वजनिक स्थानों के आसपास लगीं बड़ी-बड़ी होडिंग्स दुर्घटना को दावत दे रही हैं। इन होर्डिंग्स को लगाते समय सुरक्षा के मानकों को दरकिनार कर दिया गया। नगर पालिका से अनुमति भी नहीं ली गई। तमाम छोटी-बड़ी कंपनियों द्वारा अपने-अपने प्रोजेक्ट के बड़े-बड़े होर्डिंग्स शहर के प्रमुख चौराहों, मोहल्लों और सार्वजनिक जगहों के आसपास लगाए गए हैं। कई लोगों के छतों पर भी होर्डिंग्स टांग दिए गए हैं।
दस से बीस मीटर लंबी और आठ से से दस मीटर चौड़े होर्डिंग्स शहर में कई स्थानों पर मौत को दावत दे रहे हैं। इनमें से कुछ जगहों पर होर्डिंग्स को लोहे के फ्रेम में बनाकर लटकाया गया है, तो कहीं लोहे के एंगल के सहारे टांगा गया है। तेज हवा चलने के बाद इनके टूटकर गिरने का खतरा रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने कहा कि सब की सूची निकलवा कर सोमवार से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह लापरवाह बना है। नगर पालिका ईओ मनोज सिंह ने कहा नगर पालिका प्रशासन सभी होल्डिंग का सर्वे कराया जा रहा है सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।