आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मौजूद समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को शपथ दिलाई गयी।
शपथ
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा। मैं यह भी वचन देता हूं कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित करूंगा।
एएसपी अमरिन्दर सिंह व सीओ नगर गौरव शर्मा द्वारा जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाईन्स परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा जनपद के समस्त थानों में सभी पुलिस कर्मियों को विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ दिलाई गयी तथा पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।