आजमगढ़ शहर के सिधारी क्षेत्र में स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिवार के लोग हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आपको बता दे की जिले के बड़े अस्पतालों की सूची में ग्लोबल अस्पताल भी है। शहर से सटे भदुली गांव निवासी एक परिवार का आरोप है। कि परिवार के एक युवक को ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराए। जिस समय वह भर्ती हुआ। वह स्वयं चलकर आया था।
यहां पर इलाज के लिए कोई डाक्टर नहीं था। चर्तुथ क्लास के लोग इलाज कर रहे थे। एक बार में दस दस हजार की दवा मंगवा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद भी डॉक्टर डॉक्टर इलाज करते रहे। अस्पताल के बाहर हंगामा होने पर भारी संख्या में आलाअधिकारी के साथ फोर्स पहुंच गयी।