आजमगढ़ ब्रेकिंग बुआ ने प्रॉपर्टी के लिए बतीजे को दिया जहर, पुलिस ने आरोपी बुआ को किया गिरफ्तार

Advertisements
Ad 21

आजमगढ़ आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौर गांव में संपति के लिए भतीजे को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बूआ को गिरफ्तार किया है। भाई की मौत के बाद उसने साजिश रची थी। भतीजे की मौत के मामले में उसकी मां को पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में घटना के 19 माह बाद राज खुला। पुलिस ने हत्यारी बुआ को जेल भेज दिया।

शहर कोतवाली के सिकरौरा गांव निवासी श्यामदुलारे चौहान लिखित तहरीर में बताया कि उसके लड़के संदीप का विवाह पूनम देवी निवासी मीरा, थाना रानीपुर जनपद मऊ के साथ 6 मार्च 2017 को हुआ था। बहू का अवैध सम्बन्ध किसी और से होने के चलते दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था। 25 दिसम्बर 2021 अचानक मेरे पुत्र संदीप की मौत हो गयी। उसके बाद मेरी बहू पूनम जमीन जायदाद को लेकर आए दिन परिवार में विवाद करने लगी।

मायके पक्ष के पिता व भाई तथा भाभी रेखा के सहयोग से जायजाद हड़पने के लिए साजिश जा रही थी। पूनम और उसकी भाभी रेखा, पूनम के पिता धन्नीराम, भाई हरेन्द्र ने साजिश रची। 27 जून 2023 की रात लगभग आठ बजे पूनम अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे आरूष को खाना खिलाकर अपने कमरे में चली गयी, कुछ देर बाद आरूष को उल्टी दस्त शुरू हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती करा गया, उचार के दौरान मौत हो गई। श्याम दुलारे चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आरूष की मां सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

लेकिन पुलिस जांच में राज खुल गया। कोतवाल शशि मौली ने बताया कि आरूष की बूआ सरोज चौहान ने आरूष की हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने पुत्र के साथ आरूष को बाजार भेजा था। वहीं पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया था। आरूष की मौत के बाद उसके मां सहित अन्य को साजिश में आरोपी बना दी थी। इस मामले पहले पांच लोग जेल जा चुके हैं। अब राज खुलने पर बुआ सरोजा गिरफ्तार हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!