आजमगढ़ ब्रेकिंग बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली,घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Advertisements
Ad 21

आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनुपुर गांव के पास रविवार की शाम बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे मोपेड सवार अधेड़ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो हमलावर तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। कप्तानगंज के हरैया ( मडैया ) गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश यादव के घर के पास शनिवार की सुबह एक आम की सूखी डाल गिर गया। इस दौरान सुरेश यादव के परिवार के लोग उसे डाल को उठा ही रहे थे कि पड़ोस की विपक्षी ने उसे अपना बताते हुए विवाद शुरू कर दिया।

हुए विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि किसी ने पुलिस को विवाद की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश यादव को पड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। इस दौरान विपक्षी ने उन्हें देख लेने की धमकी भी दी थी। सुरेश प्रतिदिन की तरह शाम को बाजार गए थे। कुछ देर बाद अपनी टीवीएस विक्की से घर लौट रहे थे। बाजार से बाइक से पीछा कर रहे हमलावरों ने लखनुपुर के पास ओवरटेक कर सुरेश यादव को लक्ष्य कर गोली चलाने लगे। इस दौरान एक गोली टीवीएस विक्की पर लगी तो सुरेश यादव विक्की छोड़कर दौड़कर भागने लगे।

हमलावर उन्हे बाइक से दौड़ा कर गोली मार दी, दो गोली सुरेश यादव के बाए तरफ बांह और कांख के नीचे लगी तो वहीं गिर गए। इस दौरान घायल के बड़े भाई हरिराम यादव साइकिल से आ गए। उन्हें देखते ही बदमाश फरार हो गए। खून से लथपथ सुरेश यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल की स्थति खतरे से बाहर बताई है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया दोनो पक्षों में सूखी लकड़ी का विवाद है। तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!