आजमगढ़ जोश जज्बे और हुनर से लबरेज बिटिया से अगर मिलना है तो आपको देश की राजधानी दिल्ली से चलकर यूपी की राजधानी लखनऊ के रास्ते जिला आजमगढ़ पहुँचना होगा। ये बिटिया अपनी रातों-दिन की लगातार मेहनत से एक नई इबारत लिखने की राह तैयार कर चुकी है। तभी तो इसने क्लास 10th की परीक्षा को लगभग 95 पर्सेंट से पास कर जिले से लेकर प्रदेश में अपने हुनर का कमाल दिखाते हुए अपने साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन कर दी है।तस्वीरों में आप जिस बिटिया को देख रहे हैं। इस हुनरमंद बिटिया का नाम अविका सिंह है। और इसने अपनी काबिलियत से ICSC एग्जाम में जिले में तीसरा स्थान तो प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर चुकी है। इस बिटिया का सपना आगे चलकर देश की सबसे बड़ी परीक्षा यानी UPSC को क्रेक कर देश की सेवा करनी है। अगर इस बिटिया की मेहनत पढ़ाई के क्षेत्र में ऐसे ही जारी रही तो वो दिन दूर नहीं जब अविका अपनी मेहनत के भरोसे यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश की जनता की सेवा करेगी और लोगों के चेहरे पर तपती धूप में भी मुस्कान बिखेरेगी।