
आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शहरी बंधा गांव में अवैध निर्माण का विरोध करने गए भाजपा नेता को प्रधान प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ा मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में भाजपा नेता सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
आपको बता दे की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शहरी बांध निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र का आरोप है कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि कल्पनाथ गांव सभा की जमीन पर अवैध रूप से कमरे का निर्माण कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल व कानूनगो जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्हें भी बुलाया गया। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने समर्थकों के साथ भाजपा नेता पर लाठी डंडो व राड लेकर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल का कहना है थाना देवगांव में सभी आरोपियों के खिलाफ 323, 504, 506, 308, 34 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।