आजमगढ़ मेहनगर में घर से बाजार जा रहे व्यक्ति को देर रात बदमाशों ने मारी गोली मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल मौके पर पहुंची

Advertisements
Ad 21

आजमगढ़ मेहनगर थाना के क्षेत्र के सरदारगंज के नहर के समीप बदमाशों ने दौलतपुर गांव के योगेश राम पुत्र सग्गू राम उम्र 40 वर्ष को मारी गोली मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला कि योगेश राम अपने घर से बाइक लेकर सरदारगंज नहर की तरफ जा रहा था। वही पीछे से अज्ञात बदमासो ने गोली चलाई गोली योगेश के कंधे में लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। और मौके से बदमास फरार हो गए। वही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी संजय सिंह उपनिरीक्षक राम गोपाल त्यागी मय हमराह के साथ मौके पर पंहुच कर घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। और छान बिन में जुट गए वही डॉक्टर ने घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया इस बाबत थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह से पुछे जाने पर उन्होंने बताया की पड़ोस के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। पीड़ित ने उन्हीं लोगों के ऊपर आरोप लगाया है। दो लोगो के ऊपर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है विवेचना चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!