उन्नाव में जय श्री राम का नारा लगाने पर विवाद और युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर काले खान समेत उसके साथी छोटू खान, सुहेल व जमशेद को पुलिस टीमों ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा भी बढ़ाई है। उधर, मृतक विनोद कश्यप के शव का कानपुर के हैलट अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव शुक्लागंज लाया गया।
मृतक के परिजनों का कहना है। कि पुलिस जब तक हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर नहीं करती है। और उसका घर नहीं गिराती है। तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल सभी पोस्टमार्टम होने के बाद शव आने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, शव आने पर किसी प्रकार का कोई बवाल या आक्रोश न फैले इसके लिए पुलिस अभी से तैयार हो गई है। सीओ स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इसके साथ ही दो प्लाटून पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कई थानों का फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद अब बवाल होने की आशंका कम जताई जा रही है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने नवीन पुल जाम कर दिया था। आपको बता दे की काले खान की गिरफ्तारी होने के बाद चंपा पुरवा में रहने वाले क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश कुछ कम दिखाई पड़ा है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बराबर नजर बनाए हुए हैं।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई है। जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।